◆ लौटाना में हुई घटना की जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग
सिरोही -(रमेश टैलर) मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बैनर तले सोमवार को जिलाध्यक्ष कानाराम परिहार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।

बताया कि लौटाना में जो महाशिवरात्रि पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलानी की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि धर्मिक मेलो में केवल एक कांस्टेबल की ड्यूटी न लगा कर दो सार पुलिस जावानो की डीयूटी के साथ गस्त भी होनी चाहिए। इस दौरान पिंडवाड़ा तहसील अध्यक्ष प्रकाश राम, शिवगंज तहसील अध्यक्ष अनिलकुमार, बाबूलाल प्रजापत, हंसाराम, थानाराम, नगाराम प्रजापत, दिनेश कुमार, आत्माराम, समेत काफी संख्या संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
