राहगीरों की मदद से पहुंचा जावाल अस्पताल
वराडा हनुमानजी मन्दिर के पास हुआ हादसा
सिरोही- ( रमेश टेलर) बरलूट थाना क्षेत्र के जालोर सिरोही बॉर्डर स्थित वराडा हनुमान मंदिर के पास कार बाइक की टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार समेत तीन घायल हुये।
तीनो घायलों को राहगीरों की मदद से जावाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा प्रभारी विक्रम सिंह ने प्राथमिक उवचार के बाद दो जनों को 108 से व एक को नीझी वाहन से सिरोही रेफर किया, जिसकी सूचना पर बरलूट पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं।
हेड कांस्टेबल सुरेश दान ने बताया कि बरलूट निवासी खुशवंत सिंह पुत्र शैतानसिंह व किशनलाल पुत्र शांतिलाल मेघवाल बाइक पर वराडा हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। उस दौरान अचानक वापस मुड़ने पर पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गए । इससे दुपहिया सवार किशनलाल , खुशवंत सिंह व कार चालक विरोली निवासी सरूपा राम पुत्र साकलाराम देवासी को चोटे आई। जिनको जावाल के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही इलाज के रेफर किया।
