आहोर । थाना पुलिस ने 3 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। वही मादक पदार्थ परिवहन करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है।
आपको बता दे की जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार अबैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आहोर थानाधिकारी रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छिपरवाड़ा रोड सरहद में गश्त के दौरान आरोपी पोसालिया (सिरोही।)निवासी सत्तार खान पिंजारा व चरली (आहोर ) निवासी छगनलाल प्रजापत के कब्जे से 3 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया और खरीद फरोक्त के बारे में आरोपियों से पूछताछ जारी है।
