Monday, May 4, 2026
Homeहादसाकृषि कार्य करते किसान का फिसला पैर, कुएं में गिरने से हुई...

कृषि कार्य करते किसान का फिसला पैर, कुएं में गिरने से हुई मौत

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆कुएं में गिरने से किसान बदाराम घांची की हुई मौत

सिरोही – (रमेश टेलर) बरलूट थाना क्षेत्र में जावाल स्थित जामोतरा मार्ग पर कृषि कार्य करते समय पैर फिसलने से एक किसान कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बरलूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावाल निवासी बदाराम घांची अपने कृषि कुएं पर पाइप लाइन ठीक कर रहा था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गया। और कुएं के पानी में डूबने से उसकी मौत गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जावाल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े