Monday, May 4, 2026
Homeक्राइमहत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर...

हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆संत पोमजी महाराज की पत्नी की हत्या का मामला

◆पूर्व विधायक लोढा के साथ ग्रामीण ने किया धरना प्रदर्शन

सिरोही – (रमेश टेलर) सिरोही जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र के खन्द्रा गांव में संत पोमजी माराज की पत्नी सत्तुबाई की हत्या व लूट की वारदात को करीब ढाई महीने बीतने के बाद आज दिन तक आरोपियों का पुलिस सुराग लगाने में नाकाम रही है । जिससे आक्रोशित ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक संयम लोढा भी आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरने में शामिल होकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।वही पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया वही आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर चुड़िया भी फेकी और जमकर नारे बाजी कीव। वही पूर्व विधायक लोढा ने कहा की हम शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देना चाहते है मगर पुलिस हमे रोक रही है वही पुलिस ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन दे । वही हत्याकांड के खुलासे को लेकर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक करीब 5 घण्टे से ग्रामीण धरना देते रहे । पुलिस की धरनार्थी कुछ भी बात सुनने को तैयार नही है. । इस दौरान कई थानों के थानाधिकारी डीएसपी व भारी पुलिस बल के साथ RAC का जाब्ता तैनात रहा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े