◆ परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे आने से गंभीर घायल
◆घायलों को ग्रामीणों की सहायता से पहुंचाया अस्पताल
आहोर । (सुरेश गर्ग रोडला)उपखंण्ड क्षैत्र के रोड़ला ग्राम के मीणों का वास रहवासी मकान का ऊपरी छत का हिस्सा गिरने से मकान में निवासरत परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व सरपंच हुकमसिंह राठौड़ की मौजूदगी में परिवार के तीनों सदस्यों को सुमेरपुर अस्पताल रैफर किया गया है। रोड़ला निवासी कुयाराम पुत्र लादाजी मीणा का रहवासी आवासीय मकान का मलबा अचानक गिर गया। मौके पर सरपंच हुकमसिंह राठौड़, परिवार के सदस्य व ग्रामीणों की मदद से तूरंत सुमेरपुर अस्पताल पहुंचाया गया । वहीं मलबे के नीचे आने से सुकी देवी पत्नी लादाराम मीणा उम्र 80वर्ष , अंकिता पुत्री कुयाराम मीणा उम्र 17, लक्ष्मी पुत्री कुयाराम मीणा उम्र 16वर्ष मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से सुमेरपुर रैपर किया गया।
