◆बरलुट थाना क्षेत्र में चोर बेखौफ, नही रुक रही चोरी की वारदात, मंडवाड़ा के मंदिर के टूटे ताले
सिरोही – (रमेश टेलर)बरलूट थाना क्षेत्र में चोर बे ख़ौफ़ हो कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रात को मंडवाड़ा बस स्टेंड स्थित श्री सादुल सिंह जी मंदिर में रखे भंडार के ताले तोड़ कर नकदी के साथ सामान ले कर फरार हो गए।
जिसकी सूचना बरलुट पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंच सीसी टीवी के फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी,
वही दो दिन पहले ही जावाल में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर कीमती जेवरो की चोरी को अंजाम दिया, जिसके सीसी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं जिसकी पहचान करने में लगी पुलिस चोरों के गिराबान तक पहुंचे इस से पहले ही चोरों ने सादुलजी मंदिर के ताले तोड़ कर पुलिस की नीद उड़ा दी हैं।
क्षेत्र में चोर मानो वे खोफ हो कर अलग अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो जाते हैं। जिस कारण क्षेत्र में लोगो भी अब डर का माहोल बना हुआ हैं।
