भाद्राजून । कस्बे में रविवार दोपहर को तहसील कार्यालय व वन विभाग के नर्सरी के निकट खाली पड़े भू भाग में अज्ञात कारणों से लगी आग से विभिन्न प्रकार की वनस्पति व वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचा। हवा के साथ आग का फैलाव होता गया। वही सुखी घास के कारण आग का विस्तृत क्षेत्र में फैलाव होता गया। जिससे वन विभाग की नर्सरी तहसील कार्यालय के पीछे पहुँचने लगी। सूचना पर भाद्राजून पुलिस से हेडकॉस्टेब मोहनलाल सहित पुलिस के जवान व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। बाद में सूचना पर दमकल वाहन भी पहुँच गया। भीषण दावानल के कारण कई प्रकार की वनस्पति व वन्यजीव जलकर राख हो गए। मौके पर वन विभाग के कार्मिक, ग्रामीण मौजूद रहे।
