Monday, May 4, 2026
Homeहादसाएयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महिला के साथ दो...

एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महिला के साथ दो मासूम बच्चे जिंदा जले

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆भीनमाल शहर में एक मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में लगी आग,

◆कमरे में सो रहे थे मां के साथ दोनों बच्चे

जालौर । जालौर जिले के भीनमाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक घर में आग लगने से महिला और उसके दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। हादसा एसी (एयर कंडीशनर) में शॉर्ट सर्किट होने से हुआ है। ये घटना रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे, भीनमाल शहर के महावीर चौराहा क्षेत्र का है भीनमाल थाना एएसआई मोहनलाल ने बताया कि, इस हादसे में कविता (35) पत्नी चेतन कुमार, उसका बेटा ध्रुव ठाकुर (10) और बेटी गौरवी ठाकुर (5) की मौत हो गई है। हादसे के समय महिला और उसके बच्चे घर में अकेले थे। महिला का पति, सास और परिवार के बाकी सदस्य सिरोही जिले में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। ये सभी अपने मकान के ऊपरी कमरे में सो रहे थे।

सबसे पहले इस हादसे के बारे में जानकारी पड़ोसियों को लगी। उन्होंने कमरे से काफी तेज धुआं निकलता हुआ देखा। घर में जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर सब कुछ जल चुका था। महिला और उसके बच्चों के जले हुए शव थे। पुलिस ने शवों को भीनमाल अस्पताल पहुंचाया है

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े