तखतगढ़ (पाली)। जवाई कमांड के बिठिया नहर के कच्चे मार्ग पर परबतसिंह के कृषि कुएं के समीप एक डंपर फंस गया। डंपर के फंसने के बाद किसानों ने नहर के टूटने की आशंका जताई है।दरअसल,17जून को बिपरजॉय के दौरान पानी की तेज आवक से मार्ग टूट चुका था।आनन फानन में जल संसाधन विभाग ने मरम्मत करवाई थी। मरम्मत के बाद पानी के रिसाव से खोखले मार्ग पर एक डंपर के गुजरते समय फंस गया। पहली पाण काे लेकर विभाग ने नौ दिन पूर्व पानी छोड़ा था। पानी के बहाव के चलते खेतों में सिचाई का दौर चल रहा है।किसानों ने नहर के टूटने की आशंका जताई है।
इनका कहना है-एक डंपर फंसा है। खोखले मार्ग से डंपर के फसने से नहर को नुकसान होने की संभावना है। परबतसिंह,कुआ मालिक।